Computer Language in Hindi (कम्प्यूटर की भाषा) क्या होती है हिन्दी में जाने

Computer Language in Hindi (कम्प्यूटर की भाषा) क्या होती है हिन्दी में जाने


Computer Language (कम्प्यूटर की भाषा)


Part-4
कम्प्यूटर हमारी समान्य बोलचाल की भाषओं में लिखें गए प्रोग्रामों को नहीं समझ सकता है। इसके लिए प्रोग्राम विशेष प्रकार के भाषाओं में लिखे जाती है। इन भाषाओं को कम्प्यूटर की प्रोग्रामिंग भाषाएं कहते हैं।

Computer Language (कम्प्यूटर की भाषा)

Computer Language



1. Low Level Languages (निम्न - स्तरीय भाषाएं)

निम्न - स्तरीय भाषाएं ऐसी प्रोग्रामिंग भाषाएं है, जो कम्प्यूटर की आन्तरिक कार्यप्रणाली के अनुसार बनाई गई है। इनमें प्रोग्राम लिखने वाले व्यक्ति को कम्प्यूटर की आन्तरिक कार्यप्रणाली का ज्ञान होना आवश्यक है।
निम्न - स्तरीय भाषाओं को भी दो वर्गों में बाटा जाता है।

(i) Machine Languages (मशीनी भाषाएं)
कम्प्यूटर एक जड़ मशीन है, वह केवल विद्दुत संकेतों को ही समझता है। विद्दूत संकेतों को ऑफ (Off) या (0) शून्य तथा (On) ऑन या (1) एक द्वारा प्रदर्शित किया जाता है। इन्हें बाइनरी अंक कहा जाता है। कम्प्यूटर केवल बाइनरी अंको 0 और 1 के माध्यम से दिए गए निर्देशों को ही समझ सकता है। केवल (Binary digits) बाइनरी अंको से बनी प्रोग्रामिंग भाषाओं को मशीनी भाषा कहा जाता है।

Machine Languages (मशीनी भाषाएं)
Machine Languages


(ii) Assembly Languages (असेम्बली भाषाएं)
असेम्बली भाषाएं ऐसी प्रोग्रामिंग भाषाएं होती है, जो पूरी तरह मशीनी भाषाओं पर आधारित होती है, परन्तु इनमें 0 और 1 की श्रृंखलाओं के स्थान पर अंग्रेजी के अक्षरों और कुछ गिने- चुने शब्दों को कोड के रूप में प्रयोग किया जाता है। इस कोड को शाब्दिक कोड (Mnemonic Code) कहा जाता है। उदाहरण के लिए, STR यह किसी संख्या को स्टोर करने के निर्देश के लिए शाब्दिक कोड है।


2. High Level Languages (उच्च - स्तरीय भाषाएं)

उच्च - स्तरीय प्रोग्रामिंग भाषाओं में अंग्रेजी के कुछ चुने हुए शब्दों और साधारण गणित में प्रयोग किए जाने वाले चिन्हों का प्रयोग किया जाता है, इन भाषाओं में प्रोग्राम लिखना, उनमें गलतियों का पता लगाना और उनको सुधारना निम्न- स्तरीय भाषाओं की तुलना में सरल होता है। इसलिए उपयोगकर्ताओं के लिए प्राय: सभी प्रोग्राम उच्च स्तरीय प्रोग्रामिंग भाषाओं में ही लिखे जाते हैं।

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 1

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel