health tips hindi  l  इन चीजों को एक रात भिगोकर खाने के फायदे l kamjori dur karne ke upay

health tips hindi l इन चीजों को एक रात भिगोकर खाने के फायदे l kamjori dur karne ke upay


इन 8 चीजों को एक रात भिगोकर खाने के फायदे

नमस्कार, दोस्तो आज हम बात करेंगे आप के बेहतर स्वस्थ और कमजोरी दूर करने के उपयो के बारे में जिससे आपकी शरीर बिल्कुल फिट और सबसे ज्यादा सुंदर दिखने लगेगे और आपके चेहरे तथा स्किन में एक तरह का चमक महसूस करेंगे। बस आप इन बताई हुई चीजों को खा कर हो सकती है।




भिगोए हुए और अंकुरित खाद्य पदार्थो में न्यूट्रीएंट्स की मात्रा अपेक्षाकृत अधिक होती है। इसलिए अंकुरित खाद्य पदार्थो का सेवन काफी फायदेमंद होता है। यहां हम बता रहे है ऐसी ही 8 चीजों को भिगोकर खाने के फायदों के बारे में यहां बताई गई चीजों को कम से कम एक रात तक भिगोकर रखना जरूरी है।


1.मेथीदाना - इनमें फाइबर भरपूर मात्रा में होते है जो कब्ज को दूर कर आंतो को साफ रखने में मदद करते है। डायबिटीज रोगियों के लिए मैथीदाने फायदेमंद है। ये महिलाओं में पीरियड्स के समय होने वाले दर्द को भी कम करते है।


2.खसखस - ये फोलेट, थियामिन पैटोथेनिक एसिड का अच्छा सोर्स होते है। इनमें मौजूद विटामिन बी मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है जिससे वजन को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। ये हमारे इम्यूनिटी को बढ़ाने के मददगार है।


3.अलसी- ओमेगा-3 फैटी एसिड का अलसी या फ्लैक्स सीड्स एकमात्र शाकाहारी सोर्स माने जाते है। फ्लैक्स सीड्स न्यूरो डिजनरेटिव
बीमारियों की रोक थाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ये बैड कोलेक्ट्राल यानी एलडीएल को घटाकर हमारे दिल को भी हेल्दी रखते है।


4.मुनक्का- इसमें मैग्नीशियम, पोटैशियम और आयरन काफी मात्रा में होते है। मुनक्के का नियमित सेवन से कैंसर कोशिकाओं में बढ़ोतरी को रोकता है। इससे हमरी स्किन हेल्दी और चमकदार रहती है। एनीमिया और किडनी स्टोन के मरीजों के लिए भी मुनक्का फायेदमंद होता है।


5.खड़े मूंग- यह प्रोटीन, फाइबर और विटामिन बी का बेहतरीन सोर्स है। इसका नियमित सेवन से कब्ज रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें पोटैशियम और मैग्नेशियम भी भरपूर मात्रा में होने की वजह से हाई बीपी मरीजों को भी इसे रेगूलर खाने की सलाह दी जाती है।


6.काले चने- अंकुरित काले चनों में फाइबर्स पर्याप्त मात्रा में होते है जो कब्ज की समस्या को दूर करने में मददगार होते है। इनमे प्रोटीन भी भरपूर मात्रा में होते है जो मसल्स बनाने में मददगार होते हैं। इसका नियमित सेवन से थकान भी दूर होती हैं।







7.बादाम- इसमें मैग्नीशयम होता है और यह हाई बीपी के रोगियों के लिए फायदेमंद होता है। अध्ययनों में बताया गया है कि नियमित रूप से भीगी हुई बादाम खाने से खराब कोलेक्ट्राल यानी एलडीएल का लेवल कम हो जाता है।



8.किशमिश- किशमिश में एंटी ऑक्सीडेंटस भरपूर मात्रा में होते है। इसलिए एक रात पहले भीगी हुई किशमिश को नियमित रूप से खाने से स्किन हेल्दी और चमकदार बनती है।  इसमें आयरन भी होता है। इसलिए इसका नियमित सेवन एनीमिया से पीड़ित मरीजों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है।

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 1

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel